सतर्कता
सतर्कता प्रशासन प्रबंधन का एक मौलिक और महत्वपूर्ण कार्य है। पारदर्शिता, प्रणालियों और प्रक्रियाओं में सुधार करके संगठन में नैतिक मानकों को बनाए रखने के उद्देश्य से रेलटेल सतर्कता विभाग की स्थापना की गई है। सतर्कता विभाग लगातार कर्मचारियों के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की दिशा में काम करता है जो संगठन के सभी बाह्य हितधारकों को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से समर्पण और सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करता है।
सतर्कता विभाग कॉर्पोरेट कार्यालय से एक प्रकार से अलग विभाग है और वर्तमान में सतर्कता कार्यपालकों की टीम द्वारा समर्थित एक पूर्णकालिक मुख्य सतर्कता अधिकारी के नेतृत्व में है। सतर्कता प्रमुख के रूप में सीवीओ सभी सतर्कता से संबंधित मामलों के लिए मुख्य कार्यकारी (अर्थात् सीएमडी) के सलाहकार के रूप में कार्य करता है। सीवीओ केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी), रेलवे बोर्ड सतर्कता, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और ऐसी अन्य एजेंसियों जैसी बाहरी एजेंसियों को समन्वय मुहैया करने के लिए भी उत्तरदायी है।
विभाग के प्रमुख कार्यों में निम्नलिखित शामिल हैं: -
- निवारक सतर्कता
- दंडात्मक सतर्कता
- प्रणाली और प्रक्रिया में सुधार
- सीवीसी, रेलवे बोर्ड सतर्कता, सीबीआई और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय
- कर्मचारियों के लिए सतर्कता मंजूरी
- सतर्कता जागरूकता प्रशिक्षण और कार्यक्रम
- • व्हिसिल ब्लोअर पॉलिसी डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- • शिकायत हैंडलिंग पॉलिसी डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
सीवीओ के बारे में

दिनांक 13 मई, 2022 के कैबिनेट की सचिवालय नियुक्ति समिति के आदेश के द्वारा डा.चंद्रमणि शर्मा ने दिनांक 21.06.2022 को पूर्णकालिक मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री और यूनाइटेड किंगडम के एक्सेटर विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर किया है। वह 1993 बैच के भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) के अधिकारी हैं। उन्होंने सांख्यिकी, सार्वजनिक नीति, योजना कार्यान्वयन और विकास रणनीतियों के विभिन्न क्षेत्रों, भारत सरकार के कई मंत्रालयों/विभागों में विभिन्न पदों पर 29 वर्षों तक सेवा की है। उन्होंने प्रमुख मंत्रालयों/विभागों जैसे सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, खान मंत्रालय, मंत्रालय या आवास और शहरी मामले, उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय, कृषि और सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग में काम किया है। भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा के अलावा, उन्होंने आधिकारिक कार्यों के लिए यूके, यूएसए, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, ताइवान, मैक्सिको, स्विट्जरलैंड और जर्मनी जैसे कई देशों की यात्राएं की है।
रेलटेल सतर्कता का संपर्क विवरणः
कार्यालय पता :- रेलेटल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लि., प्लेट-ए, छठा तल, ऑफिस ब्लॉक-2, ईस्ट किदवई नगरर, नई दिल्ली - 110023दूरभाष: +91 11 22900600
फैक्स: +91 11 22900699
सतर्कता टीम:-
डॉ. चंद्रमणि शर्मा, मुख्य सतर्कता अधिकारी
श्री रवि शंकर गौरियान, उप महाप्रबंधक/सतर्कता
श्री गौरव पिपलानी, वरिष्ठ प्रबंधक/सतर्कता
श्री करणदीप सूद, वरिष्ठ प्रबंधक/सतर्कता